BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

31 Oct 2026, 09:55 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर 31 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नदियों/तालाबों में डूबने की घटनाओं के रोकथाम तथा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त छठ घाटों, नदी घाटों एवं तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट, कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट, सहित ऐसे घाट जहां भीड़ की संभावना अधिक है, वहां पूर्व में ही बैरिकेडिंग एवं फ्लोटिंग बैरियर लगवाना सुनिश्चित करें। छठ पर्व के दृष्टिगत तालाबों के समीप भी बैरिकेडिंग करायी जाये तथा गहरे स्थानों को चिन्हित कर दूरी के सापेक्ष गहराई की सूचना बोर्ड पर अंकित करायी जाये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक घाट पर तैनात गोताखोरों के नाम व मोबाइल नम्बर प्रमुखता से प्रदर्शित किये जायें तथा गोताखोरों के साथ पुलिस एवं लेखपाल की ड्यूटी पूर्व से ही निर्धारित कर दी जाये। रात्रि के समय घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
Ghazipur31 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

उर्फी रिज़वी चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में…

पूरी खबर पढ़ें →
रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Ghazipur31 Oct

रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला गाज़ीपुर दिनांक - 31-10-26 स्लग - गाजीपुर: रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने…

पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत
Kanpur Nagar31 Oct

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

विशाल भट्ट ज़िला रिपोर्टर कानपुर से दिल्ली के बीच रात में तेज और आरामदायक रेल सफर का इंतजार…

पूरी खबर पढ़ें →
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी
Ghazipur30 Oct

जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी

जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी उर्फी रिज़वी…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज
Ghazipur30 Oct

जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज

जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज लखनऊ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!