BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

31 Oct 2026, 09:55 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय अखण्डता दिवस" के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 – उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जनपद गाज़ीपुर के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस "राष्ट्रीय अखण्डता दिवस" के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे प्राथमिक विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और भाईचारे के नारों के साथ जन-जागरूकता फैलाई। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के जीवन-दर्शन, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता पर आधारित स्लोगन संकलन एवं लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरदार पटेल जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई गई तथा देश की संप्रभुता व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। जनपद के समस्त विकास खण्डों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Ghazipur31 Oct

रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला गाज़ीपुर दिनांक - 31-10-26 स्लग - गाजीपुर: रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने…

पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत
Kanpur Nagar31 Oct

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज से शुभारंभ, रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

विशाल भट्ट ज़िला रिपोर्टर कानपुर से दिल्ली के बीच रात में तेज और आरामदायक रेल सफर का इंतजार…

पूरी खबर पढ़ें →
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी
Ghazipur30 Oct

जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी

जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी उर्फी रिज़वी…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज
Ghazipur30 Oct

जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज

जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज लखनऊ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!