Ghazipur
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर। जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की थानावार समीक्षा की गई। लंबित मामलों और शिकायतों के निस्तारण में देरी मिलने पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें, दोनों पक्षों की बात सुनें और निष्पक्ष तरीके से समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर दिया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पीड़ित की संतुष्टि को ध्यान में रखकर किया जाए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी जाए। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और असहाय लोगों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। लंबित मामलों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, आईजीआरएस प्रकोष्ठ प्रभारी तथा जनपद के सभी थानों के प्रभारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का आंदोलन लगातार उग्र…
पूरी खबर पढ़ें →