Ghazipur
दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों 9140875060
गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ0प्र0 के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, गाजीपुर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उक्त शिविर की पूर्व संध्या पर आज अपर जिला जज-प्रथम / नोडल अधिकारी लोक अदालत, गाजीपुर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बलराम दास द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में लगाये जा रहे विभिन्न विभागों के कैम्प, टेंट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि कल आयोजित मेगा शिविर में जनपद के समस्त सरकारी विभागों द्वारा कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें शासन की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आमजन तक पहुँचाया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि को योजनाओं से लाभान्वित करना है।
अपर जिला जज महोदय ने सभी संबंधित विभागों को समय से उपस्थित रहने एवं शिविर को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला गाज़ीपुर दिनांक - 31-10-26 स्लग - गाजीपुर: रजिस्ट्री के नाम पर 1.5% अतिरिक्त सुविधा शुल्क रकम मांगने…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 31 अक्टूबर, 2026 आज दिनांक 31…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल भट्ट ज़िला रिपोर्टर कानपुर से दिल्ली के बीच रात में तेज और आरामदायक रेल सफर का इंतजार…
पूरी खबर पढ़ें →
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे एसपी, आईजीआरएस की समीक्षा कर थाना प्रभारियों को दी चेतावनी उर्फी रिज़वी…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर में संतोष यादव की सक्रियता से बढ़ी सियासी हलचल, 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज लखनऊ…
पूरी खबर पढ़ें →