साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25.44 लाख 800 रूपये ।*

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
*दिनांकः28.10.2026*
*साइबर क्राइम थाना गाजीपुर द्वारा डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹25.44 लाख 800 रूपये ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
साइबर क्राइम थाना जनपद गाजीपुर पर आवेदक दिनेश सिंह पुत्र राजनरायण सिंह निवासी गोरा बाजार पीरनगर स्ट्रीट नंबर 5 बड़ा महादेवा गाजीपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुलिस वर्दी मे फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर बताया गया कि आपेक खाता में जो पैसा है वह मनी लॉन्ड्रिग से आया पैसा है, जिस व्यक्ति को हम लोग गिरफ्तार किये हैं उसके पास से आपके नाम से आधार कार्ड प्राप्त हुआ है तथा मोबाइल डिटेल में आपका भी नाम प्रकाश में आ रहा है, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर वादी की जीवन भर की गाढ़ी कमाई तथा पुत्री की शादी के लिए एकत्रित सेविंग कुल 295000 रूपया बताये गये खाता पर ट्रांसफर करा लिया गया। डर व भय वश वादी दिनेश सिंह द्वारा इसकी सूचना अपने परिवारीजनों को नही दी गयी , लगभग 01 माह पश्चात जब इनकी पुत्री घर पर आयी तो अपने पिता को डरा हुआ देखा तो पूछने पर अपने पुत्री को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर फ्रॉड करने के सम्बंध में बतया तथा अन्य किसी को नही बताने के लिए साइबर अपराधियो द्वारा बताया गया था ।
*कृत कार्रवाई –*
सूचना पर वादी मुकदमा दिनेश सिंह की तहरीर पर साइबर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 25/2026 पंजीकृत कराया गया ।
साइबर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल साइबर) व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना प्र0नि0 रहमतुल्लाह खान तथा तकनीकी सहायक हे0का0 रविकान्त जायसवालव व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई । शिकायत/मुकदमा के आधार पर एनसीआरपी पोर्टल पर लगभग 2 लाख रूपया फ्रीज होना पाया गया तथा गहनता से विवेचना की गयी तथा फ्रॉड हुए पैसो के ट्रान्जेक्शन को ट्रेल किया गया तो वीजिंग चीन का एक व्यक्ति का भारत के बैंक खाता में जो भारत में रहकर अपना व्यापार करता है इस खाता में कुल 24 लाख 99 हजार 800 रूपया फ्रीज कराते हुए तथा सम्बंधित बैंक के नोडल आफिसर व लीगल टीम से अथक प्रयास व समन्वय स्थापित कर वादी के खाता में फ्रीज हुआ समस्त धनराशि वापस कराया गया। अभी तक वादी के बैंक खाता में कुल 25 लाख 44 हजार 800 रूपया वापस कराया जा चुका है। विवेचना से अभी तक प्रकाश में आये समस्त बैंक खाता धारक व मो0न0 के सम्बंध में गहनता से जाँच किया जा रहा है। फ्रॉड की धनराशि प्राप्त होने पर वादी मुकदमा / पीड़ित द्वारा साइबर थाना टीम की कार्यशैली व प्रयास की प्रशंसा करते हुए सह्रदय धन्यवाद दिया गया।
*अधि0/कर्मचारीगण का नाम-*
1.प्रभारी नि0 रहमतुल्लाह खान
2.हे0का0 रविकान्त जायसवाल व समस्त कर्मचारीगण साइबर थाना जनपद गाजीपुर
*नोटः* – पुलिस कभी भी किसी को वीडियो काल नही करती है और ना ही कानून में कोई डीजिटल अरेस्ट का प्रावधान है। ऐसे फोन काल से परेशान न हो तत्काल अपने नजदिकी थाना से सम्पर्क करें । यदि आपसे किसी भी प्रकार का आनलाइन फाइनेन्सियल धोखाधड़ी होने पर तत्काल टाल फ्री न0 1930 पर काल करें व www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
* सतर्क रहे, जागरूक रहे सुरक्षित रहें साइबर क्राइम थाना मो0न0 – 7839864020
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






