2026 जनपद की सहकारी समितियों के सचिव दिनांक 22.10.2026 से क्रमिक हड़ताल पर है, जिससे बी-पैक्स समितियों से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रभावित हो रहा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2026 जनपद की सहकारी समितियों के सचिव दिनांक 22.10.2026 से क्रमिक हड़ताल पर है, जिससे बी-पैक्स समितियों से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रभावित हो रहा था। जनपद के कृषक बन्धुओं को सुविधाजनक रूप से उर्वरक बिक्री हेतु जिला प्रशासन द्वारा समाधान कराया जा रहा है। समाधान के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारी की संयुक्त बैठक में प्रथमतः यह निर्देशित किया गया कि अव्यवस्था फैलाने की नियत से उर्वरक की मानव जनित संकट उत्पन्न करने वाले सम्बन्धित कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करायी जाये एवं समितियों से उर्वरक वितरण की व्यवस्था के लिए स्थानीय लेखपालों को समितियों की उर्वरक ब्यवस्था निर्वाध रूप से संचालित करने हेतु ड्यूटी लगाई जाय साथ ही बी-पैक्स के अतिरिक्त सहकारिता विभाग की अन्य संस्थाओं से उर्वरक का वितरण कराने के लिए जिलाधिकारी के स्तर से आवंटन किया गया है। जनपद की सभी तहसीलों में स्थित 65 इफको केन्द्रों पर 650 मै0टन डी0ए0पी0 एवं 325 मै0टन एन0पी0एस0 का आबंटन कर प्रेषण किया जा रहा है साथ ही सहकारिता विभाग के तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय संस्थाओं तथा अन्य कुल 43 सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रों 1094 मै0टन डी0ए0पी0 एवं 525 मै0टन एन0पी0एस0 का आबंटन कर प्रेषण कराया जा रहा है। कृषकों के मॉंग के दृष्टिगत जनपद के बफर गोदाम में कुल 8763 मै0टन यूरिया 4341 मै0टन डी0ए0पी0 एवं 1724 मै0टन एन0पी0एस0 उपलब्ध है।
जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश दिनांक 22.10.2026 द्वारा समस्त सचिवों को निर्देशित किया गया है कि बी-पैक्स के समस्त सचिव उर्वरक बिक्री एवं विभागीय कार्य सम्पादित करें अन्यथा कि स्थिति में अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसी क्रम में जनपद के सहकारी समितियों के 5 कर्मचारियों के विरूद्ध उ0प्र0 सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा-38 के अन्तर्गत सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु संस्तुति सहित उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है, एक कर्मचारी के विरूद्ध एस्मा की धारा-4 अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है, व 44 कर्मचारियों को नोटिस जारी की गयी है कि यदि दिनांक 29.10.2026 तक समिति के कार्य प्रारम्भ नहीं करते है तो अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर ने बताया कि दिनांक 28.10.20269 तक 26 समितियों के सचिव/प्रभारी हड़ताल से वापस होकर समिति का कार्य प्रारम्भ कर दिये है, हड़ताल से वापस होकर इन 26 में सेे 22 समितियों के प्रभारी द्वारा दिनांक 27.10.2026 व दिनांक 28.10.2026 में 68 मै0टन उर्वरक का पी0ओ0एस0 से वितरण किया गया है।
………
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






