विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित पवन सुत इंटर कॉलेज में

पवन सुत इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों को दी कानून और पॉक्सो एक्ट की जानकारी
महोली (सीतापुर):
विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार, 27 अक्टूबर को पवन सुत इंटर कॉलेज, गुलरिहा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतापुर के सचिव आलोक यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्य भूपेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। इसके अलावा नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, कॉलेज प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा, शिक्षक विमल वर्मा, लिपिक ऋतिकेश श्रीवास्तव, सलीम अहमद तथा महोली तहसील के सभी पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य वर्मा ने किया। पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन 15100 के प्रति किया जागरूक
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, पॉक्सो एक्ट-2012 और राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 के बारे में विस्तार से बताया गया।
आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद मेगा शिविर की जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ ही छात्रों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए नालसा (NALSA) की हेल्पलाइन संख्या 15100 का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।
मेधावी छात्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सचिव आलोक यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में कॉलेज प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






