Ghazipur
मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज हवा , झोंकेदार हवा, व्यापक एवं बेमौसम भारी वर्षा का पूर्वानुमान l
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
👆 मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज हवा , झोंकेदार हवा, व्यापक एवं बेमौसम भारी वर्षा का पूर्वानुमान l
मौसम विभाग लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवर्ती तूफान … *अर्णब* … का प्रभाव जनपद गाजीपुर में दिनांक 28 10.2026 से 31.10.26 तक रहने की संभावना है, हवा की गति 40-135 किलोमीटर प्रति घंटा झोंकेदार हवा 30-150 किलोमीटर प्रति घंटे ,गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत एवं व्यापक बेमौसम भारी वर्षा की संभावना है, तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस अचानक गिरावट की संभावना है l दिनांक 28 – 30 अक्टूबर को जनपद गाजीपुर में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत , दिनांक 29-31 अक्टूबर को व्यापक भारी वर्षा की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया हैl
*क्या करें (DO's):*
• मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।
• सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।
• बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।
*क्या न करें (DON'Ts):*
• पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।
• नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।
• बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।
• अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।
नोट –
1 आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें |
2– आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें |
3 जनहित में अधिक से अधिक ग्रुपो और व्यक्तियों में प्रसारित करें l
4 आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें |
सादर सूचनार्थ l
अशोक राय,
आपदा विशेषज्ञ,
(डी.डी.एम.ए./ ई.ओ. सी.) कलेक्ट्रेट, गाजीपुर l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 27 अक्टूबर, 2026 माननीय राज्य विधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 27 अक्टूबर प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर…
पूरी खबर पढ़ें →
📢 यूपी में राशन वितरण की जांच के आदेश! 18 मंडलों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई 🚨…
पूरी खबर पढ़ें →
📢 यूपी में राशन वितरण की जांच के आदेश! 18 मंडलों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई 🚨…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गाजीपुर/जमानियां।…
पूरी खबर पढ़ें →