जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर का मेगा कैंप

सीतापुर में 1 नवंबर को लगेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा कैंप, विकास भवन में तैयारियों की समीक्षा। एन सी वर्मा
सीतापुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 नवंबर को सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्यौरा में एक दिवसीय वृहद 'मेगा कैंप' का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना और उन्हें विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कैंप के सफल संचालन और तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं मेगा कैंप के नोडल अधिकारी विजय कुमार आजाद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक यादव ने की।
विभागीय स्टॉलों से सीधे मिलेगा योजनाओं का लाभ
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी विजय कुमार आजाद ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े स्टॉल समय से स्थापित करें। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पहले से चिह्नांकन कर उन्हें शिविर में योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण और जरूरतमंद नागरिक इसका लाभ उठा सकें। मुफ्त विधिक सहायता और अधिकारों की मिलेगी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और मौके पर लाभ प्रदान करने के साथ-साथ आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता (लीगल एड) और विधिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रशासन के अनुसार, यह मेगा कैंप दूर-दराज के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के शासकीय व विधिक सेवाओं का लाभ दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






