ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा साइबर क्राइम एवं बुलिंग से बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा साइबर क्राइम एवं बुलिंग से बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
स्थान – शुभ्रा होटल कंफर्ट इन, गाज़ीपुर
दिनांक: 28 अक्टूबर 2026
आज ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा “साइबर क्राइम एंड रिस्पांस ऑफ बुलिंग” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर नोडल साइबर अपराध श्री राकेश कुमार मिश्रा जी, साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक श्री रहमतुल्लाह खान हेड कांस्टेबल रविकांत जायसवाल , राजकुमार जी, सुधाकर मिश्रा, मिशन शक्ति विभाग से ज्योति दूबे, अंजली मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों को साइबर अपराधों, बुलिंग (उत्पीड़न) तथा उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना और ऐसी परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना था।
, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, मिशन शक्ति विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संस्थान के कुल 50 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण कर्ता टीम में एस आई विक्रमादित्य सिंह, नागेंद्र सिंह UP 112, SHO रहमतुल्लाह खां , नागेंद्र प्रसाद सिंह इंस्पेक्टर सदर कोतवाली तथा टीम मीनाक्षी यादव, वंदना श्रीवास्तव, सरिता और वंदना साहनी उपस्थित रहीं ।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग की पहचान, उससे बचाव तथा पीड़ित व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में ऑनलाइन खरीद और स्कैम, नकली नौकरी लॉटरी और इनाम, निवेश और इंस्टेंट लोन एप का जाल , डिजिटल अरेस्ट डर के आगे न झुके , डिजिटल अरेस्ट काल आए तो चार कदम, ओटीपी फिशिंग और कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया को सुरक्षित करने तथा ऑनलाइन सुरक्षित रहने संचार साथी तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य सुरक्षा ऐप्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा संबंधित विभागों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
अधिकारियों ने प्रतिभागियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से संस्थान के कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न की रोकथाम तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार बनाकर सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में योगदान देना रहा।
ग्रामीण विकास संस्थान ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री एस ए अब्बासी, असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन, अर्शी, फैज़ान, आमिर, जवाहर लाल, संतोष त्रिपाठी, इंतज़ार, मीरा सिंह, बंदना सिंह, तथा फेलो उपस्थित रहीं।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






