Ghazipur
खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बेलहरी मार्ग की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 670 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेलहरी मार्ग पर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 670 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार (34) पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत राम, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
इस मामले में खानपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 325/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय और थाना खानपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →