Ghazipur
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में संपन्न हो रहे मतदान का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पूरे दिन भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर; हनुमान सिंह इंटर कॉलेज, देवकली; विकास खण्ड जखनियां; नेशनल इंटर कॉलेज, कासिमाबाद तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जमानियां सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, विद्युत, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। सायं 4 बजे तक वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21926 मतदान पडे़ जिसमें 43.61 प्रतिशत तथा वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4306 मतदान पड़े में 69.52 प्रतिशत मतदान पड़ा है।
………………………………………
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →