Ghazipur
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश*
गाजीपुर,- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जनपद गाजीपुर में परीक्षा के आयोजन हेतु कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा निर्धारित तिथियों 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सनबीम स्कूल, महाराजगंज, तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल गाजीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्थापित कंट्रोल रूम का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं संचालन की स्थिति की जांच की। इसके उपरांत अधिकारियों ने एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, गाजीपुर स्थित परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लें, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →