Ghazipur
मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित विशेष कैम्प के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित विशेष कैम्प के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*
गाजीपुर 24 अक्टूबर 2026 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार "कोई मतदाता न छूटे" अभियान तथा विधानसभा निर्वाचन नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद की समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित किया गया l
जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विधानसभा सदर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज के बूथ संख्या 251, 252, 253 एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर के बूथ संख्या 193,194 का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिये गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों से फॉर्म-6 के आवेदन के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं तथा युवाओं के पंजीकरण को प्राथमिकता दिया जाए। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित बीएलओ जयहरि के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम सदर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी पात्र मतदाता विशेषकर युवा/प्रथम बार मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। मतदाता अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास प्रमाण के साथ तथा ऑनलाइन माध्यम ECINET App व http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →