Ghazipur
रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद ।न
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार
पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद
रिपोर्ट -उर्फी रिजवी
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर
9140875060
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने एक युवक को एक किलो अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे पुलिस टीम के साथ पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की जांच की गई तो उसके पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान छोटे राम (25) पुत्र उमाशंकर राम, निवासी नई बाजार अकरौला, थाना नगर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए रेवतीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे और थाना रेवतीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060 गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के बारा गांव में श्री रामलीला समिति बारा ने गुरुवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के…
पूरी खबर पढ़ें →