BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sambhal

तहसील चंदौसी का पीएम श्री विद्यालय आटा की बदली तस्वीर ऑपरेशन कायाकल्प से ।

19 Sep 2026, 11:39 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तहसील चंदौसी का पीएम श्री विद्यालय आटा की बदली तस्वीर ऑपरेशन कायाकल्प से । - SAMBHAL, उत्तर प्रदेश

537 छात्र-छात्राओं से गुलजार हुआ परिसर, रोबोटिक लैब व स्मार्ट क्लास से मिल रही आधुनिक शिक्षा

रिपोर्टर मनीष कुमार एम बी

संभल, 18 सितंबर। ऑपरेशन कायाकल्प और पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय आटा की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। 19 मानकों का शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण होने के बाद विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। वर्तमान में विद्यालय में 537 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विद्यालय में रोबोटिक-साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, 32 सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई, सोलर पैनल और 500 सीट क्षमता वाला ऑडिटोरियम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाउस यूनिफॉर्म, टाई-बेल्ट और आई-कार्ड से बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
शैक्षणिक उपलब्धियों में विद्यालय के तीन छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ। वहीं एनएमएमएस परीक्षा में नौ छात्रों ने सफलता हासिल कर 48-48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक छात्र श्रीहरिकोटा स्थित इसरो केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण भी कर चुका है।
विद्यालय परिसर में पोषण वाटिका विकसित की गई है, जिसमें फल-सब्जियों के साथ विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल के चलते अभिभावकों का रुझान परिषदीय विद्यालय की ओर बढ़ा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur18 Sep

समाजवादी पार्टी कार्यालय गाजीपुर में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर सपा कार्यालय में मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, सपा सरकार बनने पर सार्वजनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur18 Sep

महिला कल्याण वा जागरूकता सम्मेलन कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर गाजीपुर में महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur18 Sep

आंगन बाड़ी महिलाओं का अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर प्रोत्साहन राशि को मानदेय में जोड़ने की मांग, गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का…

पूरी खबर पढ़ें →
Kheri18 Sep

न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

🔴 न्यूज़ 24 ब्रेकिंग न्यूज़ भीरा में NH-731 पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Bareilly18 Sep

एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका होने का दावा*

*एमआरआई सेंटर के पास झुका पेड़ बना चिंता का कारण, केबल और बैंक के बोर्ड के सहारे टिका…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!