ताज़ा ख़बरें
गणेशोत्सव में कांजीवरम सिल्क साड़ी में राधिका अंबानी ने किया भरतनाट्यम, सादगी और ग्रेस से जीता दिल, Photos
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं नृत्य कलाओं में भी एक नंबर हैं। राधिका ने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली हुई है और वही कला उन्होंने प्रस्तुत की। इस दौरान राधिका डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी अदाओं और सादगी पर लोगों की नजरें टिक गईं और हर कोई राधिका अंबानी की तारीफ कर रहा है। चलिए आपको उनकी खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।
राधिका अंबानी ने ज्वेल पिंक शेड की हैंडवूवन कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी की है। इस पर गोल्ड जरी एंटीक मारोड़ी कढ़ाई और जारदोजी की बारीक कारीगरी की गई है। इस साड़ी में राधिका का रॉयल और क्लासी लुक साफ देखा जा सकता है। वह इसमें बेहद सुंदर दिख रही हैं।
भरतनाट्यम के दौरान मूवमेंट्स को क्लियर दिखाने खासतौर पर अरमंडी मुद्रा करने के लिए इस साड़ी को प्री-स्टिच्ड स्कर्ट सिलहूट के रूप में तैयार किया गया। जिससे इसकी प्लेट्स डांस करते वक्त पूरी सिमेट्री और ग्रेस के साथ फॉल हों। राधिका ने एक-एक स्टेप्स को खूबसूरती से किया है।
लुक में निखार लाने के लिए राधिका ने लेयर्ड ग्रीन एमराल्ड और डायमंड का हैवी नेकपीस कैरी किया था, जो उनके आउटफिट के पिंक कलर के साथ शानदार कंट्रास्ट बना रहा था। उनका ये नेकलेस बेहद शानदार दिख रहा है।
राधिका ने क्लासिकल डांसर लुक को कम्प्लीट करने के लिए सिर पर एलिगेंट माथापट्टी और कमर पर एम्बेलिश्ड कमरबंद पहना हुआ था। इस कमरबंद से उनकी साड़ी भी प्यारी दिखी और उसकी प्लीट्स लाइन में दिख रही हैं।
राधिका ने हाथों में डायमंड-गोल्ड के हैवी कड़े और कानों में मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए, जो उनके इस रॉयल ग्रेस को बढ़ा रहे थे। उन्होंने ज्यादा हैवी ईयरिंग्स नहीं पहने क्योंकि साड़ी और बाकि चीजें हैवी हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में राधिका बेहद प्यारी दिख रही हैं। डांस परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स को उभारने के लिए उनका मेकअप बेहद फ्रेश और नेचुरल रखा गया था। ग्लोइंग स्किन बेस, सॉफ्ट आईशैडो, क्लासिक आईलाइनर और न्यूड-पिंक लिपस्टिक के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी उनके चेहरे का नूर बढ़ा रही थी। बालों को माथापट्टी के साथ नीटली पीछे की ओर सेट किया गया था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
जरीब चौकी चौराहे पर एक लोडर चालक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाते समय विरोध किया।…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाज़ीपुर) ब्लॉक में करजही पंचायत भवन में पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →'अगले स्टेशन पर उतर जाना', वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने…
पूरी खबर पढ़ें →हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा…
पूरी खबर पढ़ें →दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा…
पूरी खबर पढ़ें →