BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
ताज़ा ख़बरें

‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया

16 Sep 2026, 07:55 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया

 

TTE Gentlemen Moment: टीटीई के एक जेंटलेमैन मोमेंट लोगों का इंटरनेट पर दिल जीत रहा है। दरअसल, 2 लड़के बेटिकट वंदे भारत को अंदर से देखने के लिए उसमें घुस जाते हैं। मगर जब तक वो उतर पाते, ट्रेन का गेट बंद हो जाता है और वह अंदर फंस जाते हैं। यहां उन्हें लगता है कि ‘गेम ओवर’, मगर टीटीई की इंसानियत दिल जीत लेती है।

वंदे भारत देखने चढ़े बेटिकट लड़कों के साथ TTE ने दिखाई इंसानियत
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए दो लड़के अंदर घुस जाते हैं। मगर उनके अंदर घुसते ही ट्रेन के दरवाजे बंदे हो जाते हैं और दोनों लड़के फंस जाते हैं। अब उन्हें किसी चीज का बेसब्री से इंतजार होता है, तो वह ट्रेन के गेट खुलने का। लेकिन ट्रेन वंदे भारत होती है, ऐसे में उसका गेट एक बार बंद होने के बाद सीधे अगले स्टेशन पर ही खुलते हैं। इतने में उनका आमना-सामना टीटीई से हो जाता है।
टीटीई जब दोनों लड़कों को देखता है, तो पहले वह उन्हें बेटिकट समझकर उनका 4 हजार 840 रुपये का फाइन काटने वाला होता है। इस पर लड़के उसे बताते हैं कि उनके पास केवल 300 रुपये हैं और वे टीटीई से विनती करने लगते है। इस पर टीटीई कहता है कि ‘फाइन तो देना पड़ेगा।’ मगर जब टीटीई को पता लगता है कि लड़के सिर्फ वंदे भारत को अंदर से देखने के लिए चढ़े थे, तब उसका मन बदल जाता है।

TTE ने दिखाई इंसानियत

उन लड़कों के खुद को ‘गरीब’ बताने पर टीटीई का दिल पिघल जाता है। जिसके बाद टीटीई उससे 300 रुपये भी नहीं लेता और उससे बस इतना कहता है कि ‘मुझे आपके पैसे नहीं चाहिए भाई, बस आप अगले स्टेशन पर उतर जाना।’ जिसके बाद टीटीई उन्हें गेट एरिया में मौजूद सीटों पर बैठने को कहता है। इसी के साथ यह मोमेंट खत्म होता है।

इंसानियत पैसों से ज्यादा जरूरी है!

वंदे भारत के TTE ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि ‘कभी-कभी इंसानियत भी कमानी चाहिए, हमेशा पैसा कमाना जरूरी है।’ दूसरे यूजर ने कहा कि गलती की माफी होती है, सजा गुनाह की होती है। आपने इसका अंतर बता दिया। एक अन्य यूजर का कहना था कि यही कुछ पल हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ताज़ा ख़बरें16 Sep

गणेशोत्सव में कांजीवरम सिल्क साड़ी में राधिका अंबानी ने किया भरतनाट्यम, सादगी और ग्रेस से जीता दिल, Photos

गणेशोत्सव में कांजीवरम सिल्क साड़ी में राधिका अंबानी ने किया भरतनाट्यम, सादगी और ग्रेस से जीता दिल, Photos…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें16 Sep

तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र गुप्ता को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट

जमानिया (गाज़ीपुर) ब्लॉक में करजही पंचायत भवन में पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!