BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
ताज़ा ख़बरें

तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र गुप्ता को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट

16 Sep 2026, 08:02 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

जमानिया (गाज़ीपुर) ब्लॉक में करजही पंचायत भवन में पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से रह रहे हरिश्चंद्र गुप्ता को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। इस मामले में ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार और सचिव दीपक कुमार के साथ पंचायत सहायक सतेंद्र कुमार की मौजूदगी में एक सप्ताह के भीतर पंचायत भवन खाली करने का लिखित निर्देश सादे कागज पर दिया गया है।

पंचायत भवन जैसे सार्वजनिक और प्रशासनिक संपत्ति पर लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। इसी के चलते आज रोशन सिंह, सुरेन्द्र चौहान, राजवंत सिंह, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुसाफ़िर कुशवाहा, अजय चौहान, कुलबुल, राकेश, आकाश, दीपक, दिनेश, चंदन, कपिलमुनि, संतोष, गिरीशचंद्र गुप्ता और योगेंद्र चौहान सहित तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और प्रशासन से इसे जल्द से जल्द मुक्त कराने की मांग की।

ग्रामीणों की इस एकजुटता और प्रशासनिक अधिकारियों के इस सख्त कदम के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि तय सीमा यानी एक सप्ताह के भीतर पंचायत भवन पूरी तरह खाली हो जाएगा, जिससे पंचायत के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ताज़ा ख़बरें16 Sep

‘अगले स्टेशन पर उतर जाना’, वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने दिल जीत लिया

'अगले स्टेशन पर उतर जाना', वंदे भारत देखने बेटिकट घुसे थे लड़के, लगा- फाइन कटेगा, मगर TTE ने…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें16 Sep

हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा

हूतियों ने मार गिराया F-15 लड़ाकू विमान! ईरान ने सऊदी अरब के खिलाफ चारों तरफ से कसा शिकंजा…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें16 Sep

दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर

दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!