*नाबालिग के अपहरण से आक्रोश, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* तहसील प्रभारी संजय कुमार “48 घंटे में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी” मझगई-खीरी:- जनपद के थाना मझगईं क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। परिजनों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ता देख स्थानीय मुस्लिम लदनिया बंजारा उत्थान समिति (उ०प्र०) के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पलिया कलाँ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, पीड़ित के चाचा (निवासी ग्राम गुलरा टांडा, थाना मझगईं) की लगभग 16 वर्षीया भतीजी को बीती 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे के करीब बहला-फुसलाकर भगा लिया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद 1 सितंबर को ही थाना मझगईं में पुलिस को नामजद तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में टालमटोल की। पुलिस पर पक्षपात और लापरवाही के आरोप परिजनों और बंजारा समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि घटना के चार दिन बाद यानी 4 सितंबर को पुलिस ने औपचारिक मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़ित पक्ष ने मझगईं पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि धाराएं हल्की करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने में ढिलाई बरती गई। पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया है पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों को पुलिसकर्मियों ने डराते-धमकाते हुए कहा कि “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे”। चौदह दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नाबालिग लड़की की कोई बरामदगी न होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रमुख माँगे और चेतावनी ‘मुस्लिम लदनिया बंजारा उत्थान समिति’ के प्रदेश अध्यक्ष कमाल अहमद और पीड़िता के परिजनों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं; गंभीर धाराओं में बदलाव किया जाए मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट जोड़ते हुए कठोर धाराओं में मुकदमा संशोधित किया जाए। आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की जाये नामजद अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अपहृत लड़की को सही-सलामत बरामद किया जाए। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बंजारा समाज व्यापक जन-आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

23 hours ago
पत्रकारों से अभद्रता व वीडियो डिलीट कराने वाले कोतवाल के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन पलिया कलां (खीरी):- पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता, मोबाइल छीनने और वीडियो डिलीट कराए जाने की लगातार सामने आ रही घटनाओं के विरोध में क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी पलिया कलां को सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में पलिया कलां में पत्रकार विनय कुमार के साथ पलिया कोतवाली प्रभारी द्वारा कथित रूप से मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कराए जाने की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों के अधिकारों का हनन नहीं रोका गया तो इससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की प्रमुख पांच मांगें की हैं पत्रकारों के साथ अभद्रता, मोबाइल छीनने या वीडियो डिलीट कराने की घटनाओं की तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पलिया कलां में पत्रकार विनय कुमार के साथ हुई कथित घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि पत्रकारों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके। पुलिस अथवा अन्य अधिकारियों द्वारा पत्रकारों पर अनावश्यक दबाव बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी हों। सार्वजनिक स्थानों पर समाचार संकलन, वीडियो रिकॉर्डिंग और पुलिस या सक्षम अधिकारियों की बाइट लेने पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाया जाए। प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि पत्रकार बिना किसी भय के भ्रष्टाचार व जनहित के मुद्दों को उठा सकें। ज्ञापन देने वालों में पीड़ित पत्रकार विनय कुमार, तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज प्रजापति, ब्लॉक सचिव मोहम्मद जाबिर अंसारी, सुभान रजा, अजय पाल, अंबिका राणा, समाजसेवी रामनिवास,सहित क्रांतिकारी पत्रकार परिषद एवं एनडीपीएफ(NDPF) के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।
3 days ago
भारत को एक साथ 101 झटके? बांग्लादेश ने शुरू की दिल्ली के साथ हुए समझौतों की समीक्षा, चटगांव पोर्ट पर दिखाए तेवर
4 days ago
कानपुर में अधिवक्ताओं का डेढ़ घंटे हंगामा, लोक अदालत शुरू होते ही किया बहिष्कार, नोकझोंक
4 days ago
वंदे मातरम के अपमान मामले में बढ़ी कांग्रेस विधायक की मुश्किलें, स्पीकर ने विशेषाधिकार समिति को दिए जांच के आदेश
4 days ago
कानपुर में अधिवक्ताओं का डेढ़ घंटे हंगामा, लोक अदालत शुरू होते ही किया बहिष्कार, नोकझोंक
4 days ago
भरत पंड्या, संवाददाता (डूंगरपुर) | संपर्क: 9829264909 डूंगरपुर: क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
4 days ago
BRICS के महामंच पर दुनिया की नजर, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर क्यों पहुंचे इंफाल?
4 days ago
हरीश रावत ने ‘इस्तीफ़े’ वाले बयान के बाद कहा- कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे ख़ून में
5 days ago
🚨ब्रेकिंग न्यूज़ पलिया कला @BB NEWS विनय कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी पलिया कला खीरी:- पलिया प्रेम बर्फ फैक्ट्री महमूद नगर निवासी सलमा उम्र लगभग 45 वर्ष की महिला के साथ रोड में भरे पानी को लेकर हुआ विवाद सलमा के घर में घुस के फिरोज खान ने लात घूंसों और डंडों से मारा साथ में दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे सलमा को उनके ही घर में घुस के मारा सलमा को गंभीर चोटें आई मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो फिरोज खान ने सबको धमकाया की थाने में पैसा फेंक कर तुम सबको अंदर कर दूंगा। पड़ोसी ने तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुँची एंबुलेंस सलमा को अस्पताल पहुंचाया गया