ताज़ा ख़बरें

कानपुर में अधिवक्ताओं का डेढ़ घंटे हंगामा, लोक अदालत शुरू होते ही किया बहिष्कार, नोकझोंक

लोक अदालत में अधिवक्ताओं ने डेढ घंटे हंगामा किया। काम कर रहे कुछ अधिवक्ताओं से नोकझोंक हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। हंगामा बढ़ता देख बैंक, बीमा, केस्को के काउंटर पर बैठे लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल कोर्ट पहुंचे तो हंगामा शांत हुआ।बार व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच से राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार की घोषणा की गई थी। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत अपने तय समय सुबह 10 बजे शुरू हुई, जहां वादकारी अपने लंबित वादों का निस्तारण करा रहे थे।

इसी दौरान बार के महामंत्री बिनय मिश्रा व लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन अधिवक्ताओं का हुजूम अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, लोक अदालत का बहिष्कार करो… के नारे लगाते हुए दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे। वहां कुछ अधिवक्ता काम करते हुए दिखे, जिस पर उन्हें कार्य बहिष्कार करने की बात कहते हुए, उनसे कोई कार्य न करने का निवेदन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!