ताज़ा ख़बरें

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की चर्चा

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम’, मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की चर्चा

Mann Ki Baat Latest Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। यह वर्ष 2 …और पढ़ें

'भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम', मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी नें इन टॉपिक पर की चर्चाPM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। फाइल फोटो

HighLights

  1. 26 जनवरी को संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि
  2. भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
  3. AI और अंतरिक्ष में भारतीय युवाओं का नवाचार

डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड (Mann Ki Baat 130 Episode) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं। उन्होंने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की।

पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि जब कोई युवा पहली बार मतदाता बने, तो उसके सम्मान में समाज, मोहल्ला या गांव में सामूहिक अभिनंदन और मिठाई वितरण किया जाना चाहिए, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े।

गणतंत्र दिवस और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) मनाएगा। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करता है और नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!