Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नालंदा। नालंदा मे दारोगा ने की आत्म हत्या .सर्विस रिवाल्वर से खैद को मारी गोली । नालंदा से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*नालंदा  में दारोगा ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली*

 

*नालंदा से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

 

नालंदा जिले के राजगीर थाने में पदस्थापित एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना थाना परिसर स्थित बैरक में हुई, जहां गोली की आवाज सुनते ही अन्य पुलिसकर्मी दौड़ पड़े. मौके पर पहुंचे सहकर्मियों ने सुमन को खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा. आनन-फानन में उन्हें राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घटना की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है. राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिले के धाबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार भटौली गांव के निवासी थे. वे सुशील तिर्की के पुत्र थे और डायल 112 आपातकालीन सेवा में कार्यरत थे. पिछले एक वर्ष से राजगीर थाने में तैनात सुमन की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. डीएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद से प्रेरित लग रहा है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!