Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

जिले में नई सड़कों के निर्माण के लिए मिला बजट

जिला संवाददाता

‘ जिले में नई सड़कों के निर्माण के लिए मिला बजट

 

अलीगढ़ जिले की कुछ सड़कों के नए सिरे से निर्माण के लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है । इनके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है । प्रदेश के अनुसचिव शिव कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी किया है । पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि विपणन सुविधाओं लिए राजस्व ग्राम और बसावटों को पक्के ग्रामीण संपर्क मार्गों से जोड़ने के लिए ग्रामीण संपर्क मार्गों का नवनिर्माण व पुनर्निर्माण कराया । इस क्रम में जिले के पलवल – टप्पल अलीगढ़ मार्ग पर पुनर्निर्माण पर 54.64 लाख , अतरौली पालीमुकीमपुर मार्ग से मोहसिनपुर तक पुनर्निर्माण पर 11.26 लाख और पीटीए मार्ग नारायनपुर मार्ग तक 21.32 लाख रुपये की लागत आएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!