Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गोरखपुर से सपा की प्रत्याशी काजल निषाद का एक वीडियो वायरल,रोते हुए निषाद समाज के लोगों से वोट देने की अपील करती नजर आ रहीं है

गोरखपुर। गोरखपुर से सपा की प्रत्याशी काजल निषाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में काजल निषाद रोते हुए निषाद समाज के लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं। काजल निषाद कह रही हैं कि उन्होंने समाज के लिए सारी सुख-सुविधाएं छोड़ी हैं और समाज को उनकी मदद करनी चाहिए। काजल निषाद ने कहा कि बोलते-बोलते उनका गला बैठ गया है और पैर में सूजन आ गई है। 1 जून को गोरखरपुर में वोटिंग होनी है। काजल निषाद भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के इस गढ़ में निषाद वोटों को अपने पाले में करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है लेकिन लगता है कि योगी आदित्यनाथ के गढ़ में काजल अपने निषाद वोटर्स को नहीं साध पाई हैं। तभी उन्हें ये वीडियो जारी कर सहानुभूति में वोट देने की अपील करनी पड़ रही है। काजल निषाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, 1 जून को ही काजल निषाद का जन्मदिन होता है। अपने वीडियो की शुरुआत में ही काजल निषाद ने कहा, ‘मेरा जन्मदिन है तो मुझे आशीर्वाद जरूर दीजीएगा। मैं आपसे कुछ मांग नहीं रही हूं। बस एक वोट मांग रही हूं। निषाद समाज का मान-सम्मान बचा लीजिए। इस बार नहीं बचा तो दोबारा कोई पार्टी निषाद समाज पर भरोसा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कोई निषाद को क्यों टिकट देगा, जब समाज का साथ होगा तभी तो टिकट मिलेगा। सर्व समाज मुझे वोट देने के लिए तैयार है लेकिन मुझे अपने समाज से अपील करनी पड़ रही है मैं जान रही हूं कि निषाद समाज को बहुत लोग बरगला रहे हैं। निषाद समाज बहुत भोला है। गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र में कुल वोटर 2074745 हैं, जिसमें 4.50 लाख से ज्यादे निषाद वोटर हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!