
कंथरी, हरदोई। मल्लावां कस्बे के ग्राम कंथरी में ग्राम समाज की जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा कब्जा किया जा रहा है।
मल्लावां कस्बे के ग्राम कंथरी के निवासी वेदप्रकाश पुत्र श्री तनई ने बताया की गांव के अंदर ग्राम सभा की जमीन है जिस पर गांव में बारात और भी कार्यक्रम का टेंट लगता था । गांव के निवासी प्रभूदयाल पुत्र हेमनाथ ने गुड्डू पुत्र बैजू के हाथों बेच दी। वेदप्रकाश ने बताया की उनके और प्रभुदयाल के बीच जमीन को लेकर केस चल रहा है जब तक न्यायालय से कोई फैसला नहीं आता तब तक जमीन नहीं बेची जा सकती है। प्रार्थी ने मल्लावां कोतवाली में भी इसकी शिकायत की है मौके पर अफसर वहां पहुंचे भी और उन्होंने ने निर्माण कार्य को बंद भी करवाया लेकिन उनके जाते ही निर्माण फिर से शुरू हो गया।प्रार्थी ने बताया की लेखपाल और तहसील दार ने इस पर रोक भी लगवाई है और तहसील से सभी कागज भी प्रार्थी ने उपलब्ध करवाए हैं।लेकिन फिर भी निर्माण कार्य अभी तक नहीं रुका है। इसका यही मतलब है की योगी जी की सरकार में भू माफियाओं को कोई भी डर नहीं है।





