
कुशीनगर , थाना हाटा अंतर्गत सुकरौली क्षेत्र के ग्राम महादंनपुर सिहुलिया के आदिश्वर तिवारी पुत्र नागेंद्र तिवारी उम्र (38 वर्ष) की राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर महुआरी के नज़दीक देर रात में टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची सुकरौली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताते चलें सिहुलिया के रहने वाले आदिश्वर तिवारी पेशे से वकील भी थे। कल रात 9 बजे किसी काम से महुआरी की तरफ जा रहे थे। अभी वह तितिला क्रॉसिंग के पास पहुँचे ही थे कि अज्ञात टैंकर की ठोकर मे आने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।







