अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

दिव्यांगजन शादी - विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ दिव्यांगजन शादी – विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार

 

योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित अलीगढ़ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी – विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप जिले के दम्पत्तियों को लाभान्वित किया जाना है । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजन शादी – विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार रूपये , युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार रूपये एवं युवक – युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रूपये की धनराशि शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है । श्री कुमार ने जिले के ऐसे दिव्यांग दम्पतियों जिनका विवाह माह अप्रैल , 2023 या उसके पश्चात हुआ है को सूचित किया है कि वह किसी भी जनसेवा केन्द्र , लोकवाड़ी केन्द्र अथवा निजी कम्प्यूटर द्वारा योजनान्तर्गत अपना आवेदन आय प्रमाण पत्र , दिव्यांग प्रमाण पत्र , संयुक्त बैंक खाता , संयुक्त शादी का फोटो , आधार कार्ड , विवाह प्रमाण पत्र या शादी कार्ड , निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न कर ऑनलाइन divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर भरवाने के उपरान्त आवेदन का मूल प्रिन्ट हस्ताक्षर करने के पश्चात उक्त सभी संलग्नकों की छाया प्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या जी -08 का लाभ ले सकते हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!