अन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

समर कैंप में हुनर सीख रहे बच्चे

रीठी के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चे ले रहे भाग

कटनी, रीठी।।

गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं व प्रतिभाओं के विकास के लिए शासन के निर्देशानुसार व प्राचार्य भारत सिंह के मार्गदर्शन में रीठी के बीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्म कालीन समर कैंप चल रहा है। एक माह तक चलने वाले इस कैंप में बच्चे अपने हुनर निखार रहे हैं। जिसमें अनेकों कलाओं व खेल का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जा रहा है। उक्त ग्रीष्म कालीन समर कैंप का सफल संचालन विद्यालय में पदस्थ क्रीड़ा शिक्षक संतोष कुमार पटेल किया जा रहा है। श्री पटेल द्वारा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को खेल के साथ-साथ योग का भी अभ्यास कराया जा रहा है। देखा गया कि हाई स्कूल में संचालित समर कैंप में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं और सुबह से ही हुनर निखारने विद्यालय के मैदान पहुंच जाते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!