उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

पंचायत भवन पर बनेंगे जाति, आय निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्र

बर्डपुर। गांव के लोगों को अब उनके पंचायत भवन पर ही जन्म, मृत्यु, जाति, आय, निवास, प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके लिए पंचायत भवन पर जाकर वहीं से ऑनलाइन आवेदन कराना है। एक प्रमाण पत्र के लिए 30 रुपया जमा करना होगा। पहले इसी काम के लिए सीएससी सेंटर पर 60 से 100 रुपया तक लिया जाता था। पंचायत भवन से ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन को काफी सुदृढ़ कर दिया गया है। सभी ग्राम पंचायत भवन पर इन्वर्टर से लेकर कंप्यूटर तक की व्यवस्था हो गई है। इसके रख-रखाव सहित विभिन्न कार्यों को करने के लिए पंचायत सहायक की तैनाती संविदा पर की गई है। अब यहीं पंचायत सहायक जाति, आय, निवास सहित कई प्रमाण पत्र बनाएंगे।

सभी प्रमाण पत्र पंचायत भवन पर बनना शुरू होने जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत के साथ समय और पैसे की भी बचत होगी।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!