अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – रीवा जमीनी विवाद को लेकर गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना |

एक पक्ष के दर्जनों लोग पति-पत्नी के ऊपर प्राण घातक हमला कर बैठे और लोग तमाशा देखते हुए खड़े रहे पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई |

रीवा जमीनी विवाद को लेकर गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना निर्मित की गई बताया गया कि गुरुवार की सुबह 7:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर जैसे ही सूर्य की किरण पड़ी इस दौरान कहां सुनी को लेकर एक पक्ष के दर्जनों लोग पति-पत्नी के ऊपर प्राण घातक हमला कर बैठे और लोग तमाशा देखते हुए खड़े रहे पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थाल पर जा पहुंची घायल संदीप चतुर्वेदी रीता चतुर्वेदी कृष चतुर्वेदी को उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां आरोपी शंकर चतुर्वेदी अजय चतुर्वेदी केशव चतुर्वेदी एवं एक महिला के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया गया लोग कहते हैं कि जिसकी लाठी उसकी भैंस जमीनी विवाद एवं अन्य मामले में फरियादी थाना पहुंचते हैं लेकिन पुलिस की गंभीरता एवं सक्रियता ना होने के कारण मारपीट जैसी घटनाएं या हत्या जैसी घटना निर्मित हो जाती हैं इसके बाद पुलिस की नींद खुल जाती है रीवा जिला पूर्ण रूप से अपराध का टापू बन चुका है गोविंदगढ़ कस्बा में तीन हत्याएं की गई थी तो वहीं शहर में गोली जैसी घटना निर्मित हो गई विगत एक हफ्ता पहले एक नाबालिक लड़की की बलात्कार कर हत्या कर दी गई लेकिन आज तक आरोपी नहीं पकड़े गए जिले की कानून व्यवस्था पर आम जनमानस द्वारा सवालिया निशांन खड़े किए जा रहे हैं शाम होते ही अवैध नशे का कारोबार फलने फूलने लगता है पर पुलिस के नाक (थाना)के नीचे(पास) अवैध नशे का कारोबार दिन दुगुना रात चौगुना बढ़ता चला जा रहा पर अपराध पर लगाम लगाना छोड़ पुलिस भी प्रापर्टी के धंधे में भाग्य आजमाने में व्यस्त है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!