अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

यह आग कब बुझेगी

रामगढ़ के जंगल में लगी आग

राकेश सोनी/ सीधी मध्यप्रदेश

शहर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर रामगढ़ के जंगलों में भयावह आग लगी, जिसमे जंगल के जीव जंतुओं के साथ साथ पहाड़ के नीचे की बस्ती भी प्रभावित हो रही थी, तभी अमित गौतम स्वतंत्र का फोन आया जैसे ही मुझे सूचना मिली मैं तुरंत मौके पर पहुँचा और तत्काल प्रशासन को सूचना दी, प्रशासन की व्यवस्था के साथ मैंने जो अविस्मरणीय देखा वो पल मैं कभी भूल नही सकता पहाड़ के नीचे बस्ती के 15-20 युवा साथी जिस तन्मयता से जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के लिए लगे हुए थे, मिट्टी खोद खोद कर लगातार आग में डाल रहे थे उनके शक्ति से मुझमें भी शक्ति आई जिससे मैं भी पहाड़ के ऊपर चढ़ा और मैंने भी आग बुझने का प्रयास किया काफी हद तक आग बुझ गयी है, इसके लिए उन सभी युवा साथियों को  साथ प्रशासन का भी धन्यवाद।

पास के जंगल मे भी अभी आग लगी हुई है, जो पहुँच मार्ग से दूर है, रास्ता न होने के कारण वहां पर भी आग फैल सकता है, परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द आग बुझ जाए और सभी जीव जंतुओं का जीवन बच जाए।

आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!