ताज़ा ख़बरें

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता : कोजराज परिहार / जैसलमेर

जैसलमेर । भारत के संविधान निर्माता एव समाज सुधारक डा भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती पर आज भाजपा ज़िलाध्यक्ष कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा व विधायक छोटू सिंह भाटी ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। ज़िलाध्यक्ष शारदा ने इस अवसर पर कहा की अंबेडकर जयंती हमे उन महान विचारक , समाज सेवी, व संविधानकार की याद दिलाती है जिन्होंने अपने जीवन को समाज को न्याय और समानता की दिशा में बदलने के लिये समर्पित किया।

विधायक छोटू सिंह भाटी ने अपने विचार प्रगट करते हुवे कहा की

भीमराव अंबेडकर ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद , असमानता ओर अधिकारों के बारे में जागरूकता पेदा की है। मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा के अनुसार आज पुष्पांजलि में ज़िलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारडा, विधायक छोटू सिंह भाटी, ज़िला महामंत्री सुशील व्यास व सवाई सिंह गोगली, एस.सी. मोर्चाध्यक्ष मुकेश पवार, नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमृत सुथॉर, नगर महामंत्री जितेंद्र भूतड़ा व भवानी सिंह भाटी, आई.टी. सह सयोजक गजेंद्र सिंह सोलंकी व मानाराम उपस्थित

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!