Uncategorizedताज़ा ख़बरें

आज धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय हिंदू नव वर्ष

भिनगा नगर में घरों के सामने बनाई जाएगी रंगोली मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष

भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल से  प्रारंभ हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख अखिलेश मुनि महाराज ने बताया नौअप्रैल को भारतीय हिंदू नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान शाम 5:00 बजे से भिनगा नगर में घरों के सामने नागरिकों की ओर से रंगोली बनाई जाएगी। सबसे अच्छी रंगोली बनाने वाले को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा लोग अपने-अपने घरों पर पताका लगाएंगे। और आतिशबाजी कर लोग भारतीय हिंदू नव वर्ष का स्वागत करेंगे। शाम 7:00 बजे नगर के अटल तिराहे पर सामूहिक आरती होगी।  इसके बाद नगर के अटल तिराहे से अस्पताल चौराहे तक दर्शन यात्रा निकाली जाएगी।  नगर के घरों में दीप भी जलाए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!