Uncategorized

फलोदी जिले में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

मिडिया प्रभारी सुनील कुमार बुरड़ ने दी जानकारी

प्रेस विज्ञप्ति।।

भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया फलोदी 6 अप्रैल 2024 भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला कार्यालय फलोदी में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम जोश एवं उमंग से मनाया गया।

मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि उपस्थिति वक्ताओं ने संबोधित करते हुवे कहाँ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता ने निश्चित रूप से मन बना रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण, के लिए अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
वहीं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए भारत के मान ,सम्मान, संस्कृति, एवं विरासत के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं।

मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बुरड़ ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले के सभी मंडलों में मनाया गया एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं वृद्ध जनों का सम्मान पार्टी का दुपट्टा पहन कर किया गया।

कार्यक्रम में सुनिल कुमार बुरड़, मोती पुरोहित, सीमा चौहन, दुग्रेन्द्रसिंह ईन्दा, शिवकुमार व्यास, कृष्णकांत चाण्डा, ब्रजमोहन बोहरा, जुगल किशोर गुचिया, जसवंतसिंह राजपुरोहित, हितेश थानवी, गौरीशंकर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!