अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

न्यायमूर्ति अजीत कुमार अब अलीगढ़ जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

न्यायमूर्ति अजीत कुमार अब अलीगढ़ जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा अब इलाहाबाद जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे जबकि अब तक यह जिम्मेदारी निभा रही न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा को लखनऊ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है । वहीं , न्यायमूर्ति अजीत कुमार अलीगढ़ को अलीगढ़ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है । इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के आदेश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में प्रशासनिक न्यायमूर्ति के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है । अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी आगरा , न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गाजियाबाद , न्यायमूर्ति इरसाद अली सुल्तानपुर , न्यायामूर्ति सरल श्रीवास्तव आजमगढ़ , न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बुलंदशहर , न्यायमूर्ति सिद्धार्थ गोंडा व कासगंज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!