ताज़ा ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चुनाव संबंधी 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 

 

नीमच । पुलिस अधीक्षक अंकित  जायसवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवल सिंह सिसोदिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक  यशस्वी शिन्दें एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैषाली सिंह के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्ट्गित रखते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव के दौरान दायित्वों के निर्वहन संबंधी 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त प्रशिक्षण लोकसभा चुनाव 2024 मास्टर ट्रेनर श्री अक्षय सिंह बावल द्वारा दिया जा रहा है दिनांक 02.04.2024 को प्रथम दिवस स्थानीय टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में 150 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव 2024 हेतु चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री अक्षय सिंह बावल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वल्नरेल मतदाता, वल्नरेबल हेमलेट, मतदान के दिवस क्या करें एवं क्या न करें आदर्श आचार आचरण संहिता, चुनाव के दौरान सामान्य कर्तव्य, बार्डर चैंिकग प्वाईट पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कर्तव्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान लगाये जाने वाले बल को आम जनता से सद्व्यवहार करने, नियमित रूप से वाहनों की सावधानी पूर्वक चैंकिग करने, कर्तव्य के दौरान संयमता बरतने संबंधी जानकारी दी गई।टाउन हाॅल में आयोजित चुनाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमति यशस्वी शिन्दें, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी रेडीयों निरीक्षक मनीष गहलोत सहित पुलिस पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!