तिया में पीएम मोदी की रैली, अमित शाह पर गरजे प्रशांत किशोर*
*बेतिया में पीएम मोदी की रैली, अमित शाह पर गरजे प्रशांत किशोर* *पश्चिम चंपारण में अमित शाह ने चिल्लाकर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए सारे दरवाजे बंद हैं, लेकिन खिड़की से फिर उन्हें भाजपा में क्यों मिला लिया: प्रशांत किशोर* पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश जी पलटूराम हैं ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, मगर ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार भाजपा वाले भी हैं। बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। बेतिया के किसी पत्रकार ने ये सवाल पूछा नहीं था, खुद ही खड़ा होकर चिल्ला रहे थे। बोल रहे थे नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हैं। लेकिन मौजूदा समय में मजाक क्या हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए, फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए। बिहार की आज ये दुर्दशा क्यों है वो इसलिए है क्योंकि 40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है। बिहार की दुर्गति का कारण आज 50 सांसद बन गया है। 40 सांसदों के लालच में आज देश में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की हो ये किसी भी हद के पार जाने को तैयार हैं।
भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का हुआ वर्णन
13/11/2025
पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़ना के लिए भाजपा ने लिया का संकल्प
13/11/2025
लखनऊ उत्तर प्रदेश। STF की बड़ी कार्रवाई. 50 हजार रुपए की इनामी ठग महिला प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
13/11/2025
नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जयदेव साहु तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन*
13/11/2025
पद वृद्धि के लिए भोपाल मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा महा आंदोलन किया जाएगा संपूर्ण प्रदेश के शिक्षक अभ्यार्थी एकत्रित होंगे। मध्य प्रदेश डा, मोहन सरकार को घेरेंगे ।
13/11/2025
आज टीकमगढ़ इकाई प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय को स्मरण पत्र सोपकर मुख्यमंत्री के नाम भेजें।
13/11/2025
बल्देवगढ़ थाना के अंतर्गत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई से सुरक्षा की मांग घर वालों पर लगाये धमकीं एवं मारने का आरोप
13/11/2025
सुखद सत्संग प्रवचनकार राष्ट्रीय संत श्री असंग साहब तेजस्वी वाणी से सत्संग जन-जन तक पहुंचा जा रहा है
13/11/2025
टीकमगढ़ पुलिस ने पासपोर्ट निराकरण में फिर रचा नया रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सफलता का सेलिब्रेशन जश्न मनाया प्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान