Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पश्चिम बंगाल – सूत्रों के हवाले से खबर शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार, संदेशखाली केस का मुख्य किरदार आरोपी गिरफ्तार!

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शाहजहां को बीती रात सरबेरिया इलाके से उठाया गया है. उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया है. सूत्रों की मानें तो बंगाल पुलिस उसे आज ही कोर्ट में पेश करेगी.

मिनाखन के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने शाहजहां की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां को नॉर्थ 24 परगना के मिनाखन इलाके से गिरफ्तार किया है. उसे आज ही बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!