Uncategorizedताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

भारत- नेपाल बॉर्डर पर नशा मुक्त भारत अभियान रैली का हुआ आयोजन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल ककरहवा बॉर्डर पर स्थित मेडिकल स्टोर की जाँच की गयी

सिद्धार्थनगर. सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी ककरहवा द्वारा खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के साथ संयुक्त रूप से नशा मुक्त भारत अभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को नशीली दवाओं के सेवन और दुरूपयोग को रोकने एवं जागरूक करने हेतु निकाली गयी रैली। उक्त जानकारी 43वीं वाहिनी कमांडेंट उज्जल दत्ता ने देते हुए बताया कि विश्व में रोजाना सैकड़ों लोग नशे की लत के कारण अपनी जान गवां रहे है। युवाओं में नशे की लत हमारे समाज को खोखला कर रही। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने समाज के लोगों को जागरूक करें तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य से सीमा चौकी ककरहवा में समवाय कमांडर ककरहवा सहायक कमांडेंट विक्रम सिंह के नेतृतव में खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के साथ संयुक्त नशा मुक्त भारत अभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को नशीली दवाओं के सेवन और दुरूपयोग को रोकने के लिए जागरूक किया गया। यह रैली ककरहवा बाज़ार से फर्सादीपुर गाँव तक आयोजित किया गया। रैली के दौरान सशस्त्र सीमा बल के कार्मिको, स्कूली छात्रों, स्थानीय ग्रामीणों और मानव सेवा संस्थान सेवा के कार्मिको ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर तथा जागरूकता नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। उक्त रैली में एसएसबी के साथ-साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिद्धार्थनगर से नवीन कुमार, अभय सिंह, पुलिस चौकी ककरहवा से उप निरीक्षक बृजेश सिंह, मानव सेवा संस्थान सेवा से जय प्रकाश गुप्ता, बृजलाल यादव, अखिलेश कुमार, अंजनी गुप्ता, प्रियंका चौधरी, बीएस इंटर कॉलेज ककरहवा के छात्र और स्थानीय ग्रामीण सम्मिलित हुए। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नेपाल ककरहवा बॉर्डर पर स्थित अंतर्गत दवाओं की दुकानों/मेडिकल स्टोर को चेक किया गया और मेडिकल की दुकानों से प्रतिबंधित/संदिग्ध दवाओं के नमूनों को सीज कर जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!