BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जनपद में मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना

12 Nov 2026, 09:54 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनपद में मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर। जनपद में मक्का और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत एवं मिलेट्स रेसिपी आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन उद्यान विभाग के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीया सपना सिंह जी एवं जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती सुमन बिन्द जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भारत में मक्का (डंप्रम) एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण फसल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पशु आहार, औद्योगिक कच्चे माल, इथेनॉल उत्पादन और मानव भोजन के रूप में किया जाता है। अपनी बहुमुखी उपयोगिता के कारण इसे अनाजों की रानी भी कहा जाता है। इसी मांग को देखते हुए जनपद में मक्का उत्पादन संबंधित यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ०डी०के सिंह, डॉ० एस० के० सिंह द्वारा मक्का उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों को किसानों को बताया गया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा किसानों को यह भी जानकारी दी गई की सभी कृषि निवेश केंद्रों पर रबी की गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर इत्यादि उपलब्ध है। किसान भाई बुकिंग करने के पश्चात अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत मिलेट्स को बढ़ावा देने तथा मिलेट्स के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बनाने की विधियो को भी कृषि वैज्ञानिक डॉ० रागिनी दुबे ने किसानों को मिलेट्स से तैयार होने वाले विभिन्न व्यंजनों के बारे में अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के अध्यक्ष डॉ डी०पी० सिंह द्वारा किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी गई। इनके द्वारा कृषि विज्ञान द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं उपलब्ध रबी बीजों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर श्रीमती सपना सिंह जी एवं सुमन विन्द जी द्वारा मसूर बीज के 30 किसानों को निःशुल्क मिनीकिट का भी वितरण किया गया। श्रीमती सपना सिंह जी द्वारा किसानों से अपील की गई कि वे मक्का की खेती को प्राथमिकता दें, मक्का का भविष्य काफी अच्छा है उसे किसानों को काफी अच्छी आमदनी हो सकती है तथा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा बताया गया कि मिलेट्स में उर्वरक एवं अन्य लागत कम लगती है जिससे किसानों को अच्छा लाभ हो सकता है और इसकी मांग भी बाजार में अच्छी है इसलिए दोनों फसलों की खेती पर किसान अपना ध्यान केंद्रित करें। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी उपस्थित थे तथा उनके स्टाल भी लगाए गए थे। मिलेट्स के रेसिपी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान श्री स्वीट द्वारा मिलेट्स के खीर व अन्य रेसिपी भी तैयार करके स्टॉल लगाया गया था जो मेले का मुख्य आकर्षक केंद्र भी रहा।
.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित
Ghaziabad12 Nov

मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे डीएम, अपने हाथों से बांटी मिठाई; शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचे…

पूरी खबर पढ़ें →
समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न
Ghazipur12 Nov

समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत समारोह संपन्न

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का स्वागत…

पूरी खबर पढ़ें →
2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत
Ghazipur11 Nov

2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने पर राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल और घी : अखिलेश यादव की घोषणा का पुनिता सिंह खुशबू ने किया स्वागत

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 2027 में सपा की पीडीए सरकार बनने…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद
Ghazipur11 Nov

गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 4 करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो नशीला जहर बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में नशे के काले कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया
Ghazipur11 Nov

अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →
निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

error: Content is protected !!