BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi

सारथी इंटरनेशनल स्कूल में ‘सृजनपथ 2026’ का भव्य आयोजन; ‘लेडी सिंघम’ किरण सेठी और डॉ. रेनू भाटिया ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

07 Nov 2026, 09:58 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सारथी इंटरनेशनल स्कूल में 'सृजनपथ 2026' का भव्य आयोजन; 'लेडी सिंघम' किरण सेठी और डॉ. रेनू भाटिया ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा - NEW DELHI, दिल्ली

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2026: समाचार रिपोर्टिंग (स्टीफन दिल्ली)सारथी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज कला, नवाचार, भारतीय संस्कृति और युवा प्रतिभाओं के अनूठे संगम 'सृजनपथ 2026 – द क्रिएटिविटी' प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन श्री अनिल यादव और डायरेक्टर श्रीमती कविता यादव के दूरदर्शी नेतृत्व व मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य उत्सव का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रेनू भाटिया और अपनी बहादुरी के लिए देश भर में मशहूर 'लेडी सिंघम' दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सत्य नारायण गौतम और ऊर्जा ग्लोबल प्रिंसिपल्स एसोसिएशन की संस्थापक श्रीमती ज्योति लूथरा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत

प्रदर्शित स्कूल के विशेष स्वागत बोर्ड "सृजनपथ (द क्रिएटिविटी) – एन एक्जिबिशन ऑफ इमेजिनेशन, टैलेंट एंड क्रिएटिविटी" के साथ अतिथियों का स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन श्री अनिल यादव, डायरेक्टर श्रीमती कविता यादव और प्रबंधन समिति ने सभी गणमान्य अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने मोहा मन

'सृजनपथ 2026' प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न रचनात्मक मॉडलों, कलाकृतियों, और नवाचारों (Innovation) को प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन इस बात का जीवंत उदाहरण था कि सारथी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ बच्चों के समग्र विकास, टीम वर्क और कल्पनाशीलता को निखारने पर पूरा जोर दिया जाता है।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक डॉ. रेनू भाटिया ने छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता पैदा करते हैं। वहीं, 'लेडी सिंघम' किरण सेठी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, साहस और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रबंधन ने जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन ने सभी सम्मानीय अतिथियों, समर्पित शिक्षकों, प्रतिभावान विद्यार्थियों और निरंतर सहयोग देने वाले अभिभावकों का सहृदय आभार व्यक्त किया। चेयरमैन श्री अनिल यादव ने कहा, "सारथी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा से ही बच्चों की रचनात्मकता को निखारने, अपनी समृद्ध विरासत का जश्न मनाने और भविष्य के लीडर्स को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Kanpur Nagar30 Oct

कानपुर में कड़ी जांच के बाद मिला पीईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश, गहने तक उतरवाए

जिला-कानपुर नगर शुभम अवस्थी रिपोर्टर सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!