• चीफ कोच तेजवीर सिंह, सीनियर कोच मुकेश पांडेय और एनआईएस वुशू कोच रविकांत स्वामी की देखरेख में संपन्न हुई परीक्षा।
• शिहान स्टीफन ने निभाई मुख्य परीक्षक और मीडिया की दोहरी भूमिका।
दिल्ली, बुराड़ी: टार्जन मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित प्रसिद्ध टार्जन मार्शल आर्ट एकेडमी (T.M.A.A.I) में 'फुल कॉन्टैक्ट बेल्ट ग्रेडिंग' परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक चौधरी (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तर पूर्वी जिला भाजपा) और लव चौधरी (महामंत्री युवा मोर्चा, उत्तर पूर्वी जिला भाजपा) विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह महत्वपूर्ण परीक्षा एकेडमी के चीफ कोच मिस्टर तेजवीर सिंह, सीनियर कोच श्री मुकेश पांडेय और एनआईएस वुशू कोच रविकांत स्वामी के कुशल मार्गदर्शन और तत्त्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस दौरान शिहान स्टीफन ने मुख्य परीक्षक (Examiner) के साथ-साथ मीडिया की भूमिका भी बखूबी निभाई।
ब्लैक बेल्ट होल्डर्स और कोचेस की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमी के अनुभवी कोचेस और ब्लैक बेल्ट होल्डर्स ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
• विजय देवी (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन, कोच)
• सिद्धार्थ (ब्लैक बेल्ट सेकंड डैन)
• अंजलि सिंह (ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन)
परीक्षा में शामिल हुए बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों और प्रशिक्षकों द्वारा नए बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
News Reporting Stephen Delhi