North West
रोहिणी सेक्टर-34 में किसान मोर्चा मंडल की बैठक संपन्न, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2026: रोहिणी सेक्टर-34 स्थित मनोकामना अपार्टमेंट्स (पॉकेट 1) कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पूठ खुर्द (वार्ड 29) से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम छिल्लर ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के सह-प्रभारी आदरणीय श्री महेश तोमर जी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला के जिला महामंत्री श्री वीर सिंह सैनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनियुक्त टीम और RWA का परिचय व स्वागत
कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा मंडल की नव-नियुक्त टीम के साथ-साथ स्थानीय आरडब्ल्यूए (RWA) के अध्यक्ष महेश छिल्लर और उनकी पूरी टीम भी मौजूद रही। बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश सह-प्रभारी श्री महेश तोमर जी ने किसान मोर्चा मंडल और RWA की पूरी नई टीम के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से परिचय लिया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने किया मार्गदर्शन
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष विक्रम छिल्लर ने वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आदरणीय श्री महेश तोमर जी एवं श्री वीर सिंह सैनी जी का अपना कीमती समय निकालकर हमारे बीच पहुंचने और पूरी टीम का मार्गदर्शन करने के लिए सहृदय धन्यवाद करता हूँ। वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों और निर्देशों से हमारी टीम को नई ऊर्जा मिली है और यह बैठक पूरी तरह सफल रही है।"
इस बैठक में स्थानीय स्तर पर किसानों और निवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
News Reporting Stephen Delhi
• #MaheshChhillar
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 शिक्षक-स्नातक चुनाव में प्रशासन पर वोटरों को…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 शिक्षक-स्नातक चुनाव में प्रशासन पर वोटरों को…
पूरी खबर पढ़ें →• चीफ कोच तेजवीर सिंह, सीनियर कोच मुकेश पांडेय और एनआईएस वुशू कोच रविकांत स्वामी की देखरेख में…
पूरी खबर पढ़ें →नयी दिल्ली (18 अक्टूबर, 2026): दिल्ली के सेक्टर 34, पॉकेट 1 स्थित मनोकामना अपार्टमेंट (DDA FLATS) की डीडीए…
पूरी खबर पढ़ें →25वीं जूनियर नेशनल वुशु (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…
पूरी खबर पढ़ें →