Ghazipur
जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह (7499406789)
जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत होने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से सभासदों का आक्रोश और गहरा गया है।
आज दिन शुक्रवार को आंदोलन के दौरान सभासदों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
*शासनादेश के उल्लंघन का आरोप* सभासदों ने गंभीर आरोप लगाया है कि नगर में कार्य शासनादेश के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके कराए जा रहे हैं।
*कर्मचारियों का दुरुपयोग* आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निजी कार्यों में उपयोग किए जाने का आरोप है, जिससे नगर के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही, इनकी तैनाती और जिम्मेदारियों का विवरण सार्वजनिक करने से कतराया जा रहा है।
*हाउस टैक्स वसूली* रोक के बावजूद नगर में नवीन गृहकर (हाउस टैक्स) की वसूली किए जाने का विरोध किया जा रहा है।
*विकास प्रस्तावों की अनदेखी* बोर्ड बैठकों में पारित विकास प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डालने पर सभासदों ने गहरा रोष व्यक्त किया है।
*आंदोलनकारियों की दो टूक* सोमवार को सामूहिक इस्तीफा
धरना स्थल पर सभासदों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत विरोध के तहत नहीं, बल्कि नगर की जनता के हक और विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 2 नवंबर दिन सोमवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि इस्तीफे के बाद भी आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण जनांदोलन छेड़ा जाएगा। पालिका प्रशासन की मनमानी और जनहित की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*उपस्थित प्रमुख सभासद* इस दौरान धरना स्थल पर राकेश प्रजापति, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेन्द्र चौधरी साहू, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, शिवबचन यादव, उमराव यादव, मोहन राम, अरशद, और आमिर उर्फ गोलू सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
जिला-कानपुर नगर शुभम अवस्थी रिपोर्टर सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का आंदोलन लगातार उग्र…
पूरी खबर पढ़ें →