Ghazipur
चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग
पुनीता सिंह खुशबू ने भाजपा सरकार से की प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग
गाजीपुर। अर्नव चक्रवाती तूफान के चलते हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसान अब अपनी बर्बादी देखकर आंसू बहाने को मजबूर हैं।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने भाजपा सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने खून-पसीना बहाकर फसल तैयार की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने मांग की कि धान, गन्ना, बाजरा, चना, आलू और सरसों सहित जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, ग्राम बाघी निवासी सपा नेता एवं किसान सूरज राम ने भी अपनी बर्बाद फसल दिखाते हुए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर जल्द राहत पहुंचाई जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का आंदोलन लगातार उग्र…
पूरी खबर पढ़ें →