चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर – जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक/खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों हेतु सेक्टर/ जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस प्रशासन की ब्रीफिंग पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई।
इस अवसर पर अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना का कार्यक्रम वाराणसी में संपन्न होना है। जनपद में मतदान हेतु 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 70 बूथ होंगे। निर्वाचन की सकुशल संपादन हेतु जनपद को 7 जोन तथा 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वय ने विभिन्न थाना अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टी रवाना होगी तथा 23 अक्टूबर को मतदान होना है जिसके हेतु पर्याप्त पुलिस बल का व्यवस्थापन किया गया है, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि मतपत्र लेखा सही से लगाया जाए मत पेटिका को सही से सील करने इत्यादि के संदर्भ में जानकारी दी तथा सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन आयोग के निर्देशों के अनुसार करने का निर्देश दिया जिससे निर्बाध रूप से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






