Ghazipur
पुनीता सिंह खुशबू ने 100 कन्याओं का किया पूजन, नौ बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पुनीता सिंह खुशबू ने 100 कन्याओं का किया पूजन, नौ बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
हवन-यज्ञ के साथ मां दुर्गा की आराधना, सदर विधानसभा की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
रिपोर्ट – उर्फी रिजवी
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर
9140875060
नंदगंज (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कोटा कैंपस, बाघी में हवन-यज्ञ के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। साथ ही नौ कन्याओं को गोद लेकर उनकी निःशुल्क शिक्षा और पढ़ाई के लिए आवश्यक पुस्तकों की व्यवस्था कराने का संकल्प लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पुनीता सिंह खुशबू ने मां दुर्गा से सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। बेटियों को सम्मान देने के साथ उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाना भी समाज का दायित्व है। शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के साथ नौ कन्याओं की शिक्षा का जिम्मा उठाने के संकल्प को सामाजिक सरोकार और बालिका शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060 गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय…
पूरी खबर पढ़ें →