BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

19 Oct 2026, 11:55 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060

गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
​​​​​​​बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मतदान दिवस पर सभी राजनैतिक दल यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय मतदान केन्द्र की परिधि से 200 मीटर की दूरी पर हो।चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद यानी मतदान समाप्त होने से 48 घण्टे पूर्व किसी निर्वाचन क्षेत्र में राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रतिबन्धित रहेगी जैसाकि लोकसभा/विधानसभा निर्वाचनों में होता है इस निर्वाचन में भी प्रभावी रहेगा। चुनाव प्रचार में भेजे जाने वाले बल्क एसएमएस/फोन पर वाइस मैसेज भी टीवी चैनलांे/केबल नेटवर्क, रेडिया (निजी एफएम चैनलो सहित) सार्वजनिक स्थानोंपरआडियो-विजुअल डिस्प्ले और सोशल मीडिया की तरह ही चुनावी विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणीकरण के दायरे में आयेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 हेतु मतदान, पोलिंग पार्टी की रवानगी, आदि के संदर्भ में जानकारी द/ जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधिगण को आयोग द्वारा अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र तथा वैकल्पिक दस दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी दी तथा निर्वाचन के दौरान सभी से सहयोग की अपील भी की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, रविकान्त राय, सदस्य, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, राजेश कुमार यादव, जिला सचिव/प्रभारी मतदाता सूची, समाजवादी पार्टी, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, जनक लाल, जिला कार्यालय सचिव, बहुजन समाज पार्टी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद ।न
बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन
Ghazipur19 Oct

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…

पूरी खबर पढ़ें →
गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, शिवम तिवारी जी महाराज के वचनों से निहाल हुए श्रद्धालु
Ghazipur19 Oct

गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, शिवम तिवारी जी महाराज के वचनों से निहाल हुए श्रद्धालु

जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
Ghazipur19 Oct

लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमद भागवत कथा में भाजपा नेता अमित सिंह ने कथावाचक शिवम तिवारी महाराज से लिया आशीर्वाद*
Ghazipur18 Oct

श्रीमद भागवत कथा में भाजपा नेता अमित सिंह ने कथावाचक शिवम तिवारी महाराज से लिया आशीर्वाद*

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!