Ghazipur
भांवरकोल में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो युवकों को मारी गोली; हालत गंभीर
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060
ब्रेकिंग न्यूज़ ,,,,,,
: भांवरकोल में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो युवकों को मारी गोली; हालत गंभीर
गाजीपुर: जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने तांडव मचाया। बेखौफ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घायलों की पहचान सुखदेहरा निवासी 35 वर्षीय राघवेश सिंह यादव (पुत्र विजय शंकर सिंह यादव) और 25 वर्षीय पंकज सिंह यादव (पुत्र राजमोहन यादव) के रूप में हुई है। हमलावरों की गोलीबारी में राघवेश के पैर और कान में गोली लगी है, जबकि पंकज के दाहिने सीने के पास गोली धंस गई है। दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन पर लगा आरोप:
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य अभियुक्तों में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष उर्फ बिट्टू शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →